वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। जिला उद्यान अधिकारी समुद्रगुप्त मल्ल ने बताया कि निदेशालय उद्यान विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 03 से 05 जुलाई 2026 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में भव्य आम महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जनपद के आम बागवान अपने उत्कृष्ट आम के प्रदर्श स्वयं अथवा जिला उद्यान अधिकारी के माध्यम से प्रदर्शनी हेतु भेज सकते हैं। महोत्सव में चयनित उत्कृष्ट प्रदर्शों को 5 जुलाई को सम्मानित किया जाएगा।
जिला उद्यान अधिकारी ने इच्छुक बागवानों से अपील की है कि वे अपने आम के प्रदर्श 1 जुलाई 2026 को सायं 5 बजे तक इंडस्ट्रियल एस्टेट, खलीलाबाद स्थित जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध करा दें, ताकि उन्हें समय से लखनऊ भेजा जा सके।
No comments:
Post a Comment