<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 21, 2026

विनोद कुमार शुक्ल ने किया गोरखपुर जं. रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण पर जोर


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल ने मंगलवार को गोरखपुर जंक्शन स्टेशन के पश्चिमी सरकुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैब-वे के पूर्वी व पश्चिमी प्रवेश द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, सड़क किनारे पौधारोपण कर सौंदर्यीकरण करने तथा साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही पाथ-वे दुरुस्त करने, खुले ड्रेनेज बंद करने और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
अपर महाप्रबन्धक ने आरक्षण कार्यालय के निकट खाली भूमि पर पार्क विकसित करने, प्लेटफॉर्म पर पार्सल व्यवस्थित रखने और रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने पर जोर दिया। उन्होंने उत्तर दिशा के कैब-वे पर समुचित प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा बूथ पर रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती तथा खुले मेनहोल शीघ्र बंद कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने और खाली स्थानों पर पौधारोपण कर स्टेशन को स्वच्छ एवं आकर्षक स्वरूप देने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी, स्टेशन निदेशक रतनदीप गुप्ता सहित मुख्यालय व लखनऊ मंडल के अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages