<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 22, 2026

प्राइड एलम्युनि अवार्ड-2026 से सम्मानित हुए प्रो. एम. पी. सिंह

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के 80वें वार्षिक समारोह के अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय, लखनऊ के प्रो. एम. पी. सिंह को प्राइड एलम्युनि अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान उन्हें पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं संस्थागत योगदान के लिए प्रदान किया गया। प्रो. एम. पी. सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय के गौरवशाली पूर्व छात्र रहे हैं।

यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिज़ोरम के राज्यपाल जनरल वी. के. सिंह, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह, विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व आयुक्त झांसी डॉ. ए. एस. पांडे, विभागाध्यक्ष प्रो. के. पी. सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

समारोह में वक्ताओं ने प्रो. एम. पी. सिंह के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम में देशभर से आए शिक्षकों, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages