बस्ती। गोंडा जिले के थाना छपिया क्षेत्र के ग्राम बटेवा कुंराई, पोस्ट इटवा किंगई, ब्लॉक बभनजोत निवासी रेणु (34 वर्ष), पत्नी विनोद कुमार, अपने रिश्तेदार के यहां से बभनान (बस्ती) जा रही थीं। इसी दौरान उकड़ा चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक के गुजरने से उनकी बाइक असंतुलित हो गई, जिससे वह सड़क पर गिर गईं और ट्रक का पहिया उनके दाहिने पैर को कुचलते हुए निकल गया।
घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को दी। सूचना मिलते ही सीएचसी गौर से संचालित 108 एम्बुलेंस संख्या यूपी-32 एफजी-0708 पर तैनात ईएमटी अभय कुमार और पायलट राम विशुन महज 11 मिनट में लगभग 6 किलोमीटर की दूरी तय कर मौके पर पहुंच गए।
एम्बुलेंस कर्मियों ने बिना समय गंवाए घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया और एम्बुलेंस में शिफ्ट किया। रास्ते में महिला की हालत बिगड़ने पर ईएमटी ने ट्रेनर आलोक त्रिपाठी से संपर्क किया। उनके परामर्श और ईआरसीपी डॉक्टर सत्या के निर्देशानुसार आवश्यक मेडिकल उपकरणों और दवाओं का समय पर प्रयोग कर महिला की स्थिति को स्थिर किया गया।
घायल महिला को पहले सीएचसी गौर में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार एवं जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें ओपेक कैल्ली मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। एम्बुलेंस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित मेडिकल कॉलेज पहुंचाकर भर्ती कराया।
समय पर मिले उपचार और 108 एम्बुलेंस कर्मियों की सक्रियता के कारण महिला की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। स्थानीय लोगों और परिजनों ने एम्बुलेंस सेवा के इस सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

No comments:
Post a Comment