<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, June 30, 2026

सम्मान और भावनाओं के बीच गोरखपुर पुलिस के सात अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त, एसएसपी ने दी भावपूर्ण विदाई


गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस परिवार के लिए मंगलवार का दिन भावनात्मक रहा। अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरांत सेवानिवृत्त होने वाले सात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने सम्मानपूर्वक विदाई दी।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को फूल-माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर तथा पुस्तक भेंट कर उनके लंबे, अनुशासित और सराहनीय सेवाकाल के प्रति आभार व्यक्त किया गया। अधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
सेवानिवृत्त होने वालों में पुलिस उपाधीक्षक कमलेश कुमार सिंह, निरीक्षक गोपनीय चन्द्र प्रकाश, उपनिरीक्षक जिमितयाज अहमद, उपनिरीक्षक राम कुमार, उपनिरीक्षक बीर बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक रामकेश तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भोला शामिल रहे।
विदाई समारोह में अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के परिजन भी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल सम्मान, आत्मीयता और भावनाओं से ओत-प्रोत रहा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages