<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 21, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक


गोरखपुर। “मिशन-शक्ति फेज-5.0” के फेज-2 के विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद गोरखपुर के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/नोडल मिशन-शक्ति गोरखपुर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं में सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जनपद के समस्त थानों पर नियुक्त मिशन शक्ति टीम, पीआरवी तथा अन्य पुलिस बल ने जागरूकता अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही महिला एवं बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे घरेलू हिंसा से संरक्षण अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण अधिनियम, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम कानून तथा भारतीय दंड संहिता में महिलाओं की गरिमा के विरुद्ध अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।
इसके अतिरिक्त महिला हिंसा व अन्य शिकायतों के निस्तारण हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों व मंचों की जानकारी भी प्रदान की गई। इनमें वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मोबाइल पैनिक बटन, सीएम हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, वन स्टॉप सेंटर 181, साइबर हेल्पलाइन 1930, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थानों की महिला हेल्प डेस्क, जिला संरक्षण अधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य महिला आयोग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शामिल हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए गए।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages