संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा महिला थाना परिसर का भ्रमण कर वहां स्थित महिला बैरक के जीर्णोद्धार कार्यों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने निर्माण में प्रयुक्त हो रही सामग्री की गुणवत्ता को परखा और कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य उच्च मानकों के अनुरूप ही कराए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने जीर्णोद्धार कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि महिला पुलिसकर्मियों को आवास एवं अन्य सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही बैरक में प्रकाश, वेंटिलेशन और स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने तथा सरकारी संपत्तियों के समुचित रख-रखाव के लिए भी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया गया।

No comments:
Post a Comment