<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

रोटरी मण्डलाध्यक्ष डा. आशुतोष अग्रवाल ने किया बस्ती ग्रेटर क्लब का निरीक्षण, कार्यों की सराहना


बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की आधिकारिक यात्रा पर वाराणसी से आए रोटरी मण्डलाध्यक्ष रोटेरियन डा. आशुतोष अग्रवाल (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन) ने क्लब के कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय होटल क्लार्क इन में आयोजित बैठक में क्लब सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
मण्डलाध्यक्ष ने बस्ती ग्रेटर क्लब द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से मोहल्ला क्लिनिक की पहल को सराहा। इस अवसर पर क्लब में एक नए सदस्य की वृद्धि भी की गई।
निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन डा. वी. के. वर्मा ने क्लब की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा जन सरोकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य लगातार किए जा रहे हैं।
बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष राजेश्वरी वर्मा ने की। इस दौरान सचिव रो. किशन कुमार गोयल, रोटेरियन डा. वी. के. वर्मा, डा. आलोक रंजन, रो. प्रतिभा गोयल, सुमित गोयल, एम.आर. वर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages