<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 8, 2026

जेल में बंद युवक की पिटाई का आरोप, परिजनों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के शोभनपार निवासी सूरज चौधरी इन दिनों जिला कारागार बस्ती में बंद हैं। उनकी पत्नी अंजनी चौधरी ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके पति को जेल के अंदर मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा है।
इस संबंध में बुधवार को सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल और जिलाध्यक्ष विनय चौधरी के नेतृत्व में पदाधिकारियों, पीड़िता और परिजनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, बंदी की सुरक्षा सुनिश्चित करने और समुचित इलाज कराने की मांग की गई।
सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि पीड़ित बंदी की पत्नी की मुलाकात कराई जाएगी और उसके इलाज की समुचित व्यवस्था की जाएगी। पीड़िता अंजनी चौधरी ने मांग की कि आवश्यकता पड़ने पर उनके पति का इलाज निजी अस्पताल में कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पति के जान-माल को खतरा है।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि डिप्टी जेलर वंदना त्रिपाठी, डिप्टी जेलर रोशन, सोनू, फूलचंद और प्रदीप सहित कई पुलिसकर्मियों ने सूरज चौधरी के साथ मारपीट की है। सरदार सेना ने मांग की कि दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराई जाए, परिवार को मिलने से न रोका जाए और बंदी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
संगठन ने चेतावनी दी कि यदि बंदी के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी जेल प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने के दौरान अंजनी चौधरी, अशोक चौधरी, राजन चौधरी, रमेश चौधरी, शमसेद चौधरी, लवकुश चौधरी, राजेश चौधरी, चंद्रेश, विशाल, प्रभात गौतम, अंजलि, राजकुमारी, विद्या पटेल, मालती देवी, सुमित्रा देवी, सुमन चौधरी, सुनीता चौधरी सहित सरदार सेना के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages