<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, April 13, 2026

केबीएस यूनिक स्कूल का वार्षिक अकादमिक कैलेंडर जारी, नए सत्र की तैयारियाँ पूरी


गोरखपुर। केबीएस यूनिक द प्ले वर्ल्ड स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर अकादमिक वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। विद्यालय के प्रबंधक कुलदीप पाण्डेय ने कैलेंडर का लोकार्पण करते हुए एक वर्ष के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त किया और स्कूल मैनेजमेंट, प्रधानाचार्य व शिक्षिकाओं को बधाई दी।
विद्यालय की प्रधानाचार्य शैलजा पाण्डेय ने बताया कि यह वार्षिक कैलेंडर बच्चों और अभिभावकों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इसमें सत्र 2026-27 के प्रमुख अवकाश, विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की रूपरेखा तथा विद्यालय की कार्यप्रणाली को विस्तार से दर्शाया गया है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य न्यूनतम शुल्क में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करना है, जिसके लिए स्कूल लगातार प्रयासरत है। निःशुल्क प्रवेश सुविधा के साथ होनहार बच्चों को स्वच्छ और शांत वातावरण में खेल-खेल के माध्यम से बौद्धिक व शारीरिक विकास का अवसर दिया जा रहा है।
कैलेंडर में विद्यालय की सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों की झलक भी प्रस्तुत की गई है। स्कूल में प्रत्येक 10 बच्चों पर एक शिक्षिका की जिम्मेदारी तय की गई है। शिक्षिकाएं—ज्योति, पिंकी, बेबी और रुचिता—बच्चों को आधुनिक गतिविधियों और नवीन शिक्षण विधियों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1Ne86Ksy1D/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages