<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

नवनियुक्त पार्षदों के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, विकास को नई रफ्तार का संकल्प


गोरखपुर। बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय बुधवार को राजनीतिक उत्साह और संगठनात्मक शक्ति का केंद्र बन गया, जब गोरखपुर नगर निगम के नवनियुक्त मनोनीत पार्षदों के स्वागत में भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक जुटे, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत 10 पार्षद—दुर्गेश बजाज, चंदन आर्या, आलोक सिंह विशेन, वीर सिंह सोनकर, शिवम पाण्डेय, रितेश सिंह ‘बब्बू’, अष्टभुजा श्रीवास्तव, संजय कुमार वैश्य, अरविंद निषाद एवं श्रीमती ममता जायसवाल—का जोरदार स्वागत माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर उत्साह व्यक्त किया और पार्षदों के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इन पार्षदों की नियुक्ति से नगर निगम में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। शहर की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता, जल निकासी और जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
नवनियुक्त पार्षदों ने अपने संबोधन में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे और गोरखपुर को एक आदर्श शहर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
महानगर संयोजक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, जितेन्द्र चौधरी ‘जीतू’, अमिता गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल अध्यक्षगण एवं विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages