बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष की अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम उत्साह और गर्व के साथ प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक बीना सिंह, प्रबंधक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य गोपाल त्रिपाठी, इंचार्ज वेदप्रकाश सिंह, भूपेंद्र त्रिपाठी, हर्षिता पाण्डेय, स्वाति सिंह, वंदना पाण्डेय एवं समस्त शिक्षकगणों द्वारा मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन सीसीए इंचार्ज दिव्या त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं समर्पण की सराहना की। विद्यालय द्वारा इस वर्ष कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए फाउंडेशन क्लास शुरू करने की नई पहल की घोषणा की गई, जिसकी सभी ने सराहना की। इस योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों को आईआईटी, जेईई, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नियमित पढ़ाई के साथ कराई जाएगी।
विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार का आभार जताया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा सभी कक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। नर्सरी में अरुणिमा पाण्डेय, अव्यांश मणि शुक्ला, इशिता पटेल प्रथम रहे, जबकि स्वरांश सिंह, अक्षत द्विवेदी, अर्श गुप्ता द्वितीय एवं शांभवी सिंह, श्रेयांश चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। एलकेजी में कुंवर दक्ष सिंह और रियान्श पटेल प्रथम, आव्या पटेल द्वितीय तथा शाश्वत मौर्य तृतीय रहे।
यूकेजी में मोक्ष प्रथम, दिव्यांश चौधरी द्वितीय एवं अभिसार आनंद तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 1 (ए) में रियान्श गुप्ता और हिमाद्रि दुबे प्रथम, अयांश श्रीवास्तव द्वितीय तथा हर्षिल दुबे तृतीय रहे। कक्षा 1 (बी) में जानवी और गर्गी प्रथम, रेयांश और रुही वर्मा द्वितीय तथा निष्ठा तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 2 (ए) में अद्विक मौर्य प्रथम, नव्या मौर्य द्वितीय और प्रिशा चौधरी तृतीय रहीं। कक्षा 3 (ए) में प्रांजल यादव प्रथम, आदर्श चौरसिया द्वितीय एवं अनुभव राठौर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा कक्षा 4 से 11 तक के विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

No comments:
Post a Comment