<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

बभनान में तेज रफ्तार से हादसा, दो बाइकों की टक्कर में दोनों सवार घायल


बस्ती। बभनान क्षेत्र के भाटा जंगल में बुधवार को तेज रफ्तार के कारण दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उनकी जान बच सकी।
घायलों की पहचान अखिलेश मौर्य (निवासी- सिकंदरपुर, थाना सोनहा, जनपद बस्ती) और बृजेश कुमार (निवासी- कसैला, थाना मनकापुर, जनपद गोंडा) के रूप में हुई है। दोनों युवक बभनान की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस (UP32FG0708) मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पर तैनात EMT अभय कुमार और पायलट मंजीत चौधरी ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गौर पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार समय पर इलाज मिलने से दोनों की हालत में सुधार है।
स्थानीय लोगों और परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा की तत्परता की सराहना की है।

https://www.facebook.com/share/v/1APDhs2aH9/
वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages