गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक एवं लेखा विभाग में गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में गरिमापूर्ण समारोह आयोजित किया गया। प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने अधिशासी अभियन्ता/निर्माण एम.एच.एफ. मारूफी को समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना की और स्वस्थ, सुखद भविष्य की कामना की।
कार्मिक विभाग के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में तीन अराजपत्रित रेलकर्मियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रेलवे की प्रगति में कर्मचारियों की निष्ठा और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सेवानिवृत्ति जीवन का नया अध्याय है, जिसे सकारात्मक ऊर्जा और अनुभव के साथ आगे बढ़ाना चाहिए।
इसी क्रम में लेखा विभाग में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सहायक वित्त सलाहकार जितेन्द्र बहादुर सिंह एवं मुख्य कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखाधिकारी/निर्माण रोहित राज गुप्ता ने उन्हें समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवा प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके योगदान को सराहा।
समारोह में विभागीय अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी एवं परिजन उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में सम्मान और आत्मीयता का माहौल रहा।

No comments:
Post a Comment