<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

कंक्रीट विषय पर तकनीकी गोष्ठी, 63 रेलकर्मी सम्मानित


गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में रेलवे अधिकारी क्लब, गोरखपुर में ‘कंक्रीट विषय पर तकनीकी गोष्ठी’ एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता मुख्य इंजीनियर/निर्माण-।। श्री आर.के. सिंह रहे।
इस अवसर पर वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले निर्माण संगठन के 63 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण अभय कुमार गुप्ता ने ईपीसी (कम्बाइन्ड) टेंडर प्रणाली लागू करने, 56 किमी आमान परिवर्तन तथा 81 किमी दोहरीकरण कार्य पूर्ण करने पर संगठन के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने पुरस्कृत रेलकर्मियों को बधाई देते हुए अन्य कर्मचारियों को भी उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित किया।
सम्मानित होने वालों में अधिशासी अभियंता/निर्माण वाराणसी  वी.पी. सिंह, प्रवर सिगनल दूरसंचार इंजीनियर/निर्माण भूपेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता/पुल एस.के. सिंह, सहायक विद्युत इंजीनियर/निर्माण प्रशांत कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर वी.के. मिश्र, संजीव कुमार तथा सफाईकर्मी सद्दाम हुसैन सहित कुल 63 कर्मचारी शामिल रहे।
समारोह का संचालन सचिव/प्रमुख मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री प्रदीप ने किया। कार्यक्रम के अंत में अधिशासी अभियंता/निर्माण श्री एम.एफ.एच. मारूफी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages