<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

जमीन पर जबरन निर्माण की कोशिश, पीड़िता ने डीएम से लगाई गुहार


बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के सहबाजपुर गांव की निवासी बिन्दू देवी पत्नी वृजेश कुमार की पुत्री बबिता कुमारी ने जिलाधिकारी को पत्र देकर अपनी जमीन पर जबरन कब्जा और निर्माण कराने की कोशिश कर रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
डीएम को दिए गए पत्र में बबिता कुमारी ने बताया कि गाटा संख्या 144 अ व 144, रकबा 0-1-0, ग्राम मुण्डेर तप्पा अतरोह, परगना बस्ती पश्चिम, तहसील हर्रैया स्थित जमीन उन्होंने बैनामा के जरिए खरीदी है और उस पर उनका कब्जा है। आरोप है कि दिलीप कुमार पुत्र जनेश्वर कुछ लोगों के साथ जबरदस्ती जमीन पर कब्जा कर नींव निर्माण कराने का प्रयास कर रहा है।
पीड़िता के अनुसार, इस संबंध में उसने थाना गौर में शिकायत भी की थी, जहां से निर्माण कार्य रोकने की बात कही गई थी। इसके बावजूद आरोपित चुपके से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी में हैं। बबिता कुमारी ने आरोप लगाया कि दिलीप कुमार दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति है और आए दिन जान से मारने की धमकी देता है, जिससे परिवार में भय का माहौल है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी से अवैध निर्माण की कोशिश को तत्काल रोकने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages