<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 7, 2026

रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. प्रमोद चौधरी ने दिया इस्तीफा


बस्ती। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी ने निजी और प्रोफेशनल व्यस्तताओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपा है।
जिलाधिकारी को दिए पत्र में डॉ. चौधरी ने कहा कि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के मानवीय कार्यों और उद्देश्यों में योगदान देना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात रही है। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
डॉ. चौधरी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पद पर न रहते हुए भी वह रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य के रूप में आगे भी अपना सहयोग देते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages