<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 7, 2026

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर दिया जोर


बस्ती। मंगलवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री एवं कमिश्नर कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा के संयोजन में कलेक्ट्रेट परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य अतिथि डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी संपत्ति है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, असंतुलित खानपान और तनाव के कारण लोग अनेक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
पूर्व सांसद हरीशंकर सफरीवाला ने कहा कि वर्तमान समय में मधुमेह, हृदय रोग, मोटापा और मानसिक तनाव जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिनका मुख्य कारण खराब जीवनशैली और शारीरिक गतिविधियों की कमी है। उन्होंने कहा कि नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद से इन बीमारियों से बचाव संभव है।
आयोजक श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसकी स्थापना 7 अप्रैल 1948 को हुई थी। इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य सेवाओं के महत्व को रेखांकित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बी.एन. शुक्ल ने की। इस अवसर पर छोटेलाल वर्मा, संजीव पाण्डेय, अमर पाल, डा. रामकृष्ण लाल ‘जगमग’, डा. राजेन्द्र सिंह राही, बालकृष्ण चौधरी, अरूण कुमार श्रीवास्तव, दीनानाथ यादव, राहुल सिंह, कृष्ण चन्द्र पाण्डेय, नेबूलाल चौधरी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, पेशकार मिश्र, लालजी पाण्डेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages