बस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जनगणना से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि विकास योजनाओं की आधारशिला है। इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को व्यवस्थित एवं प्रभावी प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि कार्य की गुणवत्ता बनी रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि फील्ड स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे कार्य में किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। डेटा की शुद्धता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक का संचालन करते हुए जनगणना जिला प्रभारी सुरम्या भारती ने बताया कि प्रत्येक स्तर पर कंट्रोल रजिस्टर तैयार किया जाएगा, जिसमें समस्त सूचनाओं का सुव्यवस्थित संधारण किया जाएगा, ताकि समीक्षा और निगरानी में आसानी हो।
इस अवसर पर एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान, सीआरओ कीर्ति प्रकाश भारती, डीडीओ अजय कुमार सिंह, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, मनोज प्रकाश, हिमांशु कुमार, सत्येन्द्र सिंह, राजेश यादव, उमाकांत तिवारी, डीआईओ एनआईसी आलोक कुमार मिश्र, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, बीएसए अनूप तिवारी, डीपीआरओ धनश्याम सागर, जिला कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्य, ईओ नगरपालिका अंगद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment