<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 26, 2026

वाल्टरगंज पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई, अवैध खनन में जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना वाल्टरगंज पुलिस एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में प्रयुक्त एक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया।

थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस फोर्स क्षेत्र भ्रमण, वाहन चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रहे थे, तभी अवैध खनन की सूचना पर ग्राम खम्हरिया पहुंचे। पुलिस को आता देख मौके पर मौजूद खनन कार्य में संलिप्त लोग फरार हो गए।

मौके पर जांच के दौरान एक जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्रॉली में अवैध रूप से मिट्टी लोड की गई मिली, जिसकी सूचना तत्काल खनन अधिकारी बस्ती को दी गई। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने जेसीबी तथा मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया।

खनन अधिकारी द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली को विधिक कार्रवाई के तहत सीज कर दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages