<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 26, 2026

रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में दीक्षांत परेड समारोह का भव्य आयोजन, 193 रिक्रूट आरक्षी हुए पासआउट

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती में ‘रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह 2025-26’ का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 193 रिक्रूट आरक्षियों ने कठिन प्रशिक्षण के उपरांत शानदार परेड का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र श्री संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह की मौजूदगी में परेड की सलामी ली।

समारोह का शुभारंभ प्रातः 8 बजे परेड कमांडर द्वारा टुकड़ियों को परेड स्थल पर लाने के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने सुसज्जित टोलियों का निरीक्षण किया और सलामी स्वीकार की। इस दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश राजीव कृष्णा तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण भी किया गया, जिसे रिक्रूट आरक्षियों ने ध्यानपूर्वक सुना।

पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में नवनियुक्त आरक्षियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूटों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

समारोह के अंतिम चरण में सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद टोलियों ने गौरवपूर्ण मार्च पास्ट के साथ प्रस्थान किया।

पुलिस अधीक्षक ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन्स संजय सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, रिक्रूट आरक्षियों के परिजन तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages