<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 26, 2026

27 अप्रैल को आयोजित होगा ‘रिजवा सम्मान समारोह 2026’, पूर्व सूचना निदेशक होंगे सम्मानित

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

लखनऊ। रिटायर्ड इन्फॉर्मेशन जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ‘रिजवा सम्मान समारोह 2026’ का आयोजन 27 अप्रैल, रविवार को सायं 4 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय सूचना परिसर, पार्क रोड स्थित ऑडिटोरियम में किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार होंगे।

इस अवसर पर पूर्व सूचना निदेशक रोहित नंदन को ‘रिजवा अशोक प्रियदर्शी स्मृति सूचना सम्मान’ तथा पूर्व सूचना निदेशक डॉ. अनुप चंद्र पाण्डेय को ‘रिजवा उमेश कुमार सिंह चौहान स्मृति सूचना सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा सूचना संवर्ग के 11 वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारियों—राज गोपाल सिंह वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, अशोक कुमार बनर्जी, सैयद अमजद हुसैन, विजय राय, फौजदार माली, दिनेश कुमार सहगल, हामिद अली खां, श्रीमती ज्ञानवती, शिव प्रसाद भारती एवं दशरथ प्रसाद यादव को विभिन्न स्मृति सूचना सम्मानों से नवाजा जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार राय करेंगे। आयोजन को लेकर सेवानिवृत्त सूचना अधिकारियों एवं पत्रकारों में उत्साह का माहौल है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages