बस्ती। विश्व पृथ्वी दिवस सप्ताह 2026 के समापन अवसर पर युवा चेतना पुस्तकालय में हरित भारत एवं युवा विकास समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गोष्ठी, विज्ञान व्याख्यान, क्विज और पेंटिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
मुख्य अतिथि राघवेन्द्र सिंह ने “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम पर पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं की अहम भूमिका बताई। विज्ञान व्याख्यान में अंटार्कटिका और जलवायु परिवर्तन पर जानकारी दी गई, जिससे छात्रों में जिज्ञासा बढ़ी।
प्रतियोगिताओं में बच्चों ने “स्वच्छ पृथ्वी, हरित पृथ्वी” का संदेश देते हुए आकर्षक चित्र बनाए। उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment