बस्ती। जनपद बस्ती में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली के दौरान जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना ने हंसराज इंटर कॉलेज, गणेशपुर तथा श्री देशराज नारंग दयानंद इंटर कॉलेज, गोविंद नगर (वाल्टरगंज) का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में पहुंचकर अभ्यर्थियों की उपस्थिति, प्रवेश जांच, प्रश्नपत्र वितरण तथा सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न होने दी जाए।
जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न हो सके।

No comments:
Post a Comment