बस्ती। थाना दुबौलिया पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन क्लीन’ अभियान के तहत शनिवार को थाना परिसर में कुल 9 लावारिस एवं निष्प्रयोज्य वाहनों की नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।
नीलामी से पूर्व सभी वाहनों का मूल्यांकन एआरटीओ बस्ती द्वारा कराया गया। उपजिलाधिकारी हर्रैया के आदेशानुसार नायब तहसीलदार हर्रैया की उपस्थिति में थाना प्रांगण में बोली लगाकर पारदर्शी तरीके से नीलामी सम्पन्न हुई।
इस प्रक्रिया में कुल 10 फर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नीलामी में 9 मोटरसाइकिलों से कुल 1,17,000 रुपये की धनराशि प्राप्त हुई, जो रामप्रसाद पुत्र रामललित, निवासी ग्राम भरेड़िया, थाना तिलकपुर, जनपद सिद्धार्थनगर के पक्ष में अंतिम रूप से स्वीकृत की गई।
पुलिस के इस कदम को क्षेत्र में सराहनीय माना जा रहा है, जिससे थाना परिसर में पड़े निष्प्रयोज्य वाहनों का निस्तारण सुनिश्चित हुआ।

No comments:
Post a Comment