<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 26, 2026

समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने राहगीरों को बांटा पानी और बिस्किट


गोरखपुर। प्रचंड गर्मी के बीच जरूरतमंदों की मदद के लिए युवा जनकल्याण समिति आगे आई है। संस्था के अध्यक्ष समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर राहगीरों और जरूरतमंदों के बीच पानी, बिस्किट एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया।
यह सेवा कार्य संस्था के संस्थापक पंडित बृजेश पाण्डेय ज्योतिषाचार्य के निर्देशन में किया जा रहा है। “नर सेवा नारायण सेवा” के उद्देश्य से बीते 12 वर्षों से अप्रैल, मई और जून माह में चलाए जा रहे नि:शुल्क “अमृत शतक मिशन” के तहत करीब 100 दिनों तक लोगों की सेवा की जाती है।
कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि संस्था का उद्देश्य नि:स्वार्थ भाव से जनमानस की सेवा करना है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से अपील की कि वे भी इस अभियान से जुड़कर जरूरतमंदों की मदद करें और मानवता का परिचय दें।
उन्होंने लोगों को गर्मी से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें, अधिक से अधिक पानी पिएं और दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। जरूरी होने पर सिर ढककर और पानी साथ लेकर ही घर से निकलें।
समाजसेवी ने कहा कि “पेयजल ही जीवन का आधार है” और वर्तमान समय में जल का महत्व और भी बढ़ गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages