<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, April 3, 2026

जिला कोषाध्यक्ष बनने पर राधेश्याम कमलापुरी का हुआ भव्य स्वागत

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा द्वारा गुरुवार रात्रि में भाजपा बस्ती के जिला पदाधिकारियों एवं जिला कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई। इसमें वैश्व समाज के वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम कमलापुरी को जनपद बस्ती का जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

शुक्रवार को इस नियुक्ति के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल गौर के बभनान बाजार में जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा राधेश्याम कमलापुरी का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें माला एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया तथा मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गौर राजेश कमलापुरी, मंडल अध्यक्ष परसा मनोज पाठक, दुर्गा प्रसाद दूबे, राजेश कसौधन ‘गुरुजी’, नामित सभासद रविन्द्र कसौधन, सभासद मंशाराम, राम प्रगट सिंह, डॉ. अरविन्द कमलापुरी, प्रेम मोदनवाल, दीपक जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages