<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 22, 2026

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने दिए सख्त निर्देश

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने एनएचएआई मार्ग के किनारे झाड़ियों की सफाई, पटरी व नाली मरम्मत तथा अवैध कट्स को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत के लिए एंबुलेंस और क्रेन की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को गलत साइड व नो-पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाकर चालान करने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली और मालवाहक वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाने का अभियान चलाने तथा प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक लाइट और सड़क संकेतक लगाने पर जोर दिया। ब्लैक स्पॉट पर टेबल टॉप रम्बल स्ट्रिप बनाने, हेलमेट और सीट बेल्ट के पालन के लिए जागरूकता बढ़ाने तथा उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।

डीएम ने समस्त स्कूली वाहनों के शत-प्रतिशत सत्यापन, फिटनेस जांच और अनफिट वाहनों को बंद कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विद्यालय में अनफिट वाहन संचालन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही 15 वर्ष से पुराने वाहनों का चिन्हीकरण कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा।

एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि पुराने वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है तथा अनफिट स्कूली वाहनों की सूची संबंधित थानों को भेजी गई है। बैठक में यातायात क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, अधिशाषी अभियंता आर.के. पांडेय, सहायक अभियंता विमल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages