<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 22, 2026

उद्योग बन्धु समिति की बैठक में स्वरोजगार योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु समिति, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति, पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति तथा विभागीय स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी मौजूद रहे।

बैठक में निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उपायुक्त उद्योग ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना और सीएम युवा अभियान की प्रगति से अवगत कराया। डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक एसबीआई व उपायुक्त उद्योग को योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लक्ष्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत एमओयू और जीबीसी-5 प्रस्तावों की भी समीक्षा हुई। उद्यमी मित्र विशाल श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद को 2000 करोड़ रुपये निवेश लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष 1107 करोड़ रुपये का जीबीसी रेडी पोर्टल पर दर्ज किया जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिक से अधिक एमओयू हस्ताक्षरित कराने पर जोर दिया।

पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए पात्र और अपात्र लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, लीड बैंक मैनेजर पवन कुमार सिन्हा, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, जिला स्तरीय अधिकारी, व्यापारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages