वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में पुलिस लाइन संतकबीरनगर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम एवं कस्टमर एजुकेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एयरटेल कंपनी द्वारा संचालित किया गया, जिसमें प्रोसेस कंट्रोल लीडर प्रेरणा रंजन सहित उनकी टीम के सदस्य अशोक सिंह, अभिषेक सिंह, मिथिलेश यादव एवं प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उप निरीक्षक ललित कांत यादव, उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव तथा आरक्षी राम प्रवेश मद्धेशिया मौजूद रहे। इस दौरान प्रशिक्षु रिक्रुट आरक्षियों, साइबर थाना कर्मियों एवं लगभग 250 आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय, डिजिटल सुरक्षा के नियम तथा ऑनलाइन लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस विभाग द्वारा आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।

No comments:
Post a Comment