वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। वामा सारथी अध्यक्षा, बस्ती पत्नी पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी लाइन के पर्यवेक्षण में उत्तर प्रदेश पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन (वामा सारथी) के तत्वावधान में पुलिस लाइन परिसर में स्वच्छता अभियान (साफ-सफाई अभियान) का आयोजन किया गया।
अभियान का मुख्य उद्देश्य पुलिस लाइन परिसर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरणयुक्त बनाना तथा पुलिस परिवारों एवं रिक्रूट आरक्षियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। अभियान के दौरान वामा सारथी प्रभारी के नेतृत्व में रिक्रूट आरक्षियों तथा वामा सारथी के कर्मचारियों द्वारा पुलिस लाइन के विभिन्न क्षेत्रों—बैरक, आवासीय परिसर और सड़कों आदि में व्यापक साफ-सफाई की गई।
इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व पर बल देते हुए परिसर को साफ-सुथरा बनाए रखने और नियमित रूप से ऐसे अभियान चलाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। अभियान से पुलिस परिवारों और जवानों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

No comments:
Post a Comment