<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 22, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर 22 अप्रैल 2026 को रोटरी क्लब बस्ती सेंट्रल द्वारा दिल्ली पब्लिक सीनियर स्कूल यूरो किड्स, पाचपेड़िया बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के तहत नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्लब के चार्टर सचिव लक्ष्मीकांत पांडे ने कहा कि पृथ्वी से प्रत्येक मनुष्य एवं जीव-जंतुओं को संरक्षण मिलता है, इसलिए हम सभी का कर्तव्य है कि अपनी धरती को प्रदूषण मुक्त और हरा-भरा बनाए रखें। बच्चों को शपथ दिलाई गई कि वे अपने परिवार और समाज में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे।

बच्चों ने “वृक्ष बचाओ, पृथ्वी बचाओ” नाटक के माध्यम से पेड़ों के महत्व को दर्शाया तथा रैम्प वॉक के जरिए स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। वृक्षारोपण को बढ़ावा देते हुए बच्चों से पौधरोपण कराया गया और पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हें सौंपी गई।

स्कूल के छात्र युवान, अर्क पांडे, आराध्या, अंजलि, हर्षिता सहित अन्य बच्चों ने जल संरक्षण, स्वच्छता और पर्यावरण बचाने पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं नाटक में ऋषभ, प्रणव, कृष्णा, शाश्वत, संकल्प, शगुन, अनुष्का और रिशांक सहित कई बच्चों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में रोटेरियन मुनीर उद्दीन अहमद, अध्यक्ष रोटेरियन राजेश कुमार ओझा, सचिव रोटेरियन मनीष कुमार सिंह, रोटेरियन कलीमुल्लाह, प्रिंसिपल श्रीमती अर्चना पांडे, एकेडमिक इंचार्ज दिव्या पाठक, वाइस प्रिंसिपल दिनेश त्रिपाठी, नीलम चौधरी, अयाज अहमद, अभिनव प्रजापति और अभिषेक वर्मा का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा मिश्रा ने किया।

अंत में एचडी अमरमणि पांडे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को बचपन से ही प्रकृति के प्रति जागरूक करना उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

No comments:

Post a Comment

Pages