वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात व यातायात पुलिस टीम द्वारा कम्पनी बाग से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तक सड़क के बीच अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क के मध्य खड़े कुल 76 वाहनों का नियमानुसार चालान किया गया।
यह कार्रवाई यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके।
जनता से अपील की गई है कि वाहन सड़क के बीच अथवा यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर खड़े न करें। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक यातायात सुरेश राजभर, मुख्य आरक्षी वीरेंद्र यादव, राजेश्वर कुमार, प्रदीप यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment