<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 23, 2026

नगर पंचायत बैठक में विकास को मिली गति, 50 करोड़ की योजनाएं प्रस्तावित


बस्ती। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में नगर के विकास को लेकर कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को परिसीमन के साथ लागू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
बैठक में बनकटी के भाजपा नेता रघुनाथ सिंह के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। अधिशासी अधिकारी श्रृष्टि सिंह ने नव नामित सभासदों का स्वागत किया।
अध्यक्ष ने बताया कि नगर के सभी वार्डों के विकास के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है, जिसके तहत विभिन्न योजनाओं में लगभग 50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव शासन को भेजे जाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2000 आवास, नगर को सोलर बनाने, पार्क, इनडोर स्टेडियम, अग्निशमन केंद्र और पीपीपी मॉडल पर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण शामिल है।
इसके अलावा जल निकासी, पेयजल, शौचालयों की स्वच्छता, वॉटर कूलर की व्यवस्था, छुट्टा पशुओं के लिए कैटल कैचर, स्कूलों की सुरक्षा और डिजिटल लाइब्रेरी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
अंत में अधिशासी अधिकारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भेदभाव रहित विकास ही प्राथमिकता है।

No comments:

Post a Comment

Pages