महादेवा (बस्ती)। बनकटी ब्लॉक के प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह का बुधवार देर रात लगभग 11 बजे लखनऊ के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही महादेवा समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, रघुनाथ सिंह पिछले करीब एक महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उनका पार्थिव शरीर महादेवा स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू नदी के तट पर विधि-विधान से किया गया।
रघुनाथ सिंह अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। वे हमेशा सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहते थे।
उनके निधन से क्षेत्र ने एक सक्रिय, लोकप्रिय और जनप्रिय जनप्रतिनिधि को खो दिया है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं समर्थकों और क्षेत्रवासियों में गहरा शोक व्याप्त है।

No comments:
Post a Comment