<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 23, 2026

बर्तन गोदाम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। थाना पीपीगंज पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पीतल व स्टील के बर्तन बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को एक बर्तन गोदाम से सामान चोरी होने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने इन्द्रजीत जायसवाल निवासी भारद्वाज नगर तिलकपुरवा और अजीत कुमार निवासी अम्बेडकरनगर, थाना पीपीगंज को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 305 व 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बर्तन भी बरामद कर लिए हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक आदित्य सिंह, मनीष राज, अनिकेत भारती सहित थाना पीपीगंज की पुलिस टीम शामिल रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages