<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 23, 2026

जिले में “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया शक्ति प्रदर्शन


बस्ती। जनपद में “जन आक्रोश महिला सम्मेलन” का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा पदाधिकारियों ने सहभागिता कर नारी शक्ति का सशक्त प्रदर्शन किया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा नेत्री चन्दा देवी श्रीवास्तव ने की, जबकि अभियान संयोजिका के रूप में जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
सम्मेलन के उपरांत महिलाओं ने एकजुट होकर कांग्रेस व सपा सहित विरोधी दलों के खिलाफ पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की और अपना आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के निर्देशानुसार आगामी दिनों में सभी मंडलों में “मंडल जन आक्रोश मार्च” आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शिवानी सिंह, संध्या दीक्षित, सविता तिवारी, मीना पाण्डेय, मंजू श्रीवास्तव एवं मृदुला शुक्ल ने महिलाओं से संगठित होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
अभियान संयोजिका शालिनी मिश्रा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन जैसे प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार महिलाओं को सदन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
अध्यक्षता करते हुए चन्दा देवी श्रीवास्तव ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (33 प्रतिशत महिला आरक्षण) के समर्थन में अपनी बात रखते हुए कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा। ब्लॉक प्रमुख राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह सम्मेलन महिलाओं के अधिकारों की आवाज को बुलंद करने का सशक्त माध्यम है।
इस अवसर पर बबिता सुषमा चौधरी, मीरा त्रिपाठी, निर्मला श्रीवास्तव, गौतम, सुन्दरी, सुधा, कविता, निर्मला, राजकुमारी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages