<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 23, 2026

स्मार्ट व प्रीपेड मीटर की समस्याओं पर व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन, समाधान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी


बस्ती। गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल उ.प्र. के जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व व्यापारियों ने विद्युत वितरण खण्ड प्रथम व द्वितीय के अधिशासी अभियन्ता को 4 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में स्मार्ट मीटर व प्रीपेड मीटर से जुड़े बिलों की अनियमितताओं तथा सिक्योरिटी एडजस्टमेंट संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
व्यापारियों ने मांग की कि सरकार द्वारा स्मार्ट व प्रीपेड मीटर पर रोक संबंधी आदेश का पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही अब तक जारी बिलों को दुरुस्त किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं व व्यापारियों का उत्पीड़न न हो। जिन स्थानों पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं, उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण करते हुए उन्हें पोस्टपेड में बदला जाए।
जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि प्रीपेड मीटर व्यवस्था को वापस लिया जाए, क्योंकि उपभोक्ता गलत बिलिंग से परेशान हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग बिना सूचना के बिजली काट देता है, जिसे तुरंत सुधारा जाना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारी व नागरिक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस दौरान सौरभ श्रीवास्तव, इरफान खान, सोनू, शुभम गुप्ता, अभिषेक वर्मा, फिरोज रवान सहित अनेक व्यापारी व नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages