<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, April 21, 2026

अक्षय तृतीया पर जिला कारागार में मेहंदी प्रतियोगिता, महिला बंदियों की रचनात्मकता को मिला मंच


संतकबीरनगर। जिला कारागार अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि जिला कारागार संतकबीरनगर में अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर निरुद्ध महिला बंदियों के बीच मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला बंदियों में छिपी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना रहा।

प्रतियोगिता में महिला बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आकर्षक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा बंदियों को प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास हो सके।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बंदियों के मानसिक विकास में सहायक होती हैं और उन्हें नई दिशा देने का कार्य करती हैं। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages