वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। जनपद के दक्षिण दरवाजा रोड स्थित बस्ती लाइफ लाइन हॉस्पिटल पर एक गंभीर आरोप सामने आया है। परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन 06 दिन के नवजात बच्चे को जबरन रोके हुए है और डिस्चार्ज नहीं कर रहा है।
मामला ग्राम कोठवाभरतपुर, विकास खंड बहादुरपुर निवासी शब्बीर अहमद के रिश्तेदार से जुड़ा बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, नवजात को कई दिनों से अस्पताल में भर्ती रखा गया है, जबकि उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन डिस्चार्ज करने में टालमटोल कर रहा है।
इस घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश बढ़ गया है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और जबरन रोककर रखने का आरोप लगाया है।
वहीं, नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राना दिनेश प्रताप सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि वह बस्ती पहुंचते ही इस पूरे प्रकरण की शिकायत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से करेंगे।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

No comments:
Post a Comment