<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

जमीनी विवाद में अधिवक्ता के परिजनों को मारा पीटाः दोषियों के गिरफ्तारी की मांग


बस्ती। अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने जमीनी विवाद को लेकर हुये मारपीट के मामले में दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग पुलिस प्रशासन से किया है। लालगंज थाना क्षेत्र के कोप निवासी  सत्येन्द्र कुमार ने कहा है कि गत 18 मार्च को गांव के ही शिवचरन, दुर्योधन, अमृता, प्रिस, सरोज, शिवपत, गौरी, सरस्वती, रिशू, दुर्गावती, आंचल, नेहा, हिमांशु, रंजीत, संजीव, शिवमंगल, अनीता, सोनी आदि ने उनकी चाची सत्यवती मिश्रा सहित 5 लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। लालगंज पुलिस ने  सत्येन्द्र कुमार मिश्र की तहरीर पर बीएनएस 109, 352, 333 आदि की   धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया किन्तु 10 दिन की अवधि बीत जाने के बावजूद किसी की गिरफ्तारी न होने के कारण विपक्षियों का मनोबल बढ गया है और वे कोई और अनहोनी घटना घटित कर सकते हैं।

अधिवक्ता सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि कोप गांव मंें वे अपन जमीन में नीव चलवा रहे थे जिस पर शिवचरन, दुर्योधन, प्रिन्स आदि ने अनावश्यक विरोध किया और जान लेवा हमले पर उतारू हो गये। उन्होने मांग किया कि प्रकरण में दोषियों को गिरफ्तार कर उनके परिवार के जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करायी जाय।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages