<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 2, 2026

घोड़ा-नगाड़ों और झांकियों के साथ निकली भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा, 1990 से चली आ रही परंपरा का 36वां वर्ष


गोरखपुर। कायस्थ विकास परिषद की ओर से बुधवार को भगवान श्री चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। परिषद के केंद्रीय कार्यालय नियामतचक से शुरू हुई यात्रा का नेतृत्व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैद्य राजीव सिन्हा ने किया। शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त के सजे-धजे रथ के साथ घोड़ा, ढोल-नगाड़े और आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।

यात्रा में राम भक्त वीर बजरंगबली, शिव खेले मसाने की होली, राधा-कृष्ण की बरसाने वाली होली और फरुवाही नृत्य की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना दिया। पुरुष, महिलाएं और युवा जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। यात्रा शुरू होने से पहले परिषद पदाधिकारियों ने श्री चित्रगुप्त मंदिर में विधि-विधान से पूजन और आरती की।
- जगह-जगह हुआ स्वागत, बरसे फूल
शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अतिथि भवन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, आर्यनगर चौराहा पर पूर्व सभापति जितेंद्र सैनी, हजारीपुर चौराहा पर पार्षद ममता जायसवाल और गौरव तिवारी बडू, जबकि जटाशंकर तिराहा पर सचिन गुप्ता के नेतृत्व में यात्रा का अभिनंदन किया गया। महानगर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई शोभायात्रा पुनः नियामतचक स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
- ‘भगवान चित्रगुप्त सर्वसमाज के देवता’
इस अवसर पर वैद्य राजीव सिन्हा ने कहा कि विरासत गलियारा निर्माण कार्य के चलते आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस बार शोभायात्रा का रूट परिवर्तित किया गया। उन्होंने बताया कि 1990 से शुरू हुई यह परंपरा अब 36वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है और इसमें समाज के हर वर्ग की सहभागिता रहती है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त किसी एक जाति के नहीं, बल्कि सर्वसमाज के देवता हैं। ईश्वर सभी के होते हैं और यही संदेश यह शोभायात्रा समाज को देती है।
- जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
शोभायात्रा में मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, बृजेश मणि त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष राजेश सिंह, श्री चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष राजेश चंद्रा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, महिलाएं और युवा शामिल रहे।

https://www.facebook.com/share/v/18WfvPLTfG/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages