<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

अपर महानिदेशक ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश


गोरखपुर। एनसीसी उत्तर प्रदेश के विभागाध्यक्ष अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम (विशिष्ट सेना मेडल) ने अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान बुधवार को गोरखपुर स्थित एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया। प्रातः 11:30 बजे उनके आगमन पर सैन्य परंपराओं के अनुरूप भव्य स्वागत किया गया और ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ प्रदान किया गया।
ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर परिमल भारती सहित विभिन्न बटालियनों के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मेजर जनरल गौतम ने उपस्थित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने ग्रुप मुख्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया और एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने भंडार, आयुध संग्रहालय एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। लगभग एक घंटे तक चले बैठक सत्र में ब्रिगेडियर परिमल भारती ने उन्हें विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव भी प्रस्तुत किए।
मेजर जनरल गौतम का यह दौरा विशेष महत्व का माना जा रहा है, क्योंकि शासन की ओर से प्रस्तावित एनसीसी अकादमी परियोजना अंतिम चरण में है। उन्होंने क्षेत्र में सैन्य प्रशिक्षण की संभावनाओं पर भी जोर दिया।
अपने प्रवास के दूसरे दिन वे तालकंदरा स्थित निर्माणाधीन एनसीसी अकादमी का भौतिक निरीक्षण करेंगे। साथ ही उन्होंने सैन्य कर्मियों के लिए स्थापित पीआई मेस का भी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर उप कमांडर कर्नल विशाल दुबे, 15 यूपी कन्या बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल एपी सिंह, 45 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल अमित कुमार सिंह, 102 यूपी बटालियन के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल मिथुन मिश्रा, 46 यूपी बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी मेजर ऋतुराज सिंह सहित अनेक एनसीसी अधिकारी, सूबेदार मेजर एवं जेसीओ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages