<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 1, 2026

गोरखपुर में अपहरण की सूचना निकली झूठी, नशे में युवक खुद ही चला गया था बाहर


गोरखपुर। युवक के अपहरण का मामला झूठा निकला। दोस्त के साथ शराब पीने के बाद वह ट्रक से दूसरे जिले में चला गया था। यह मामला झंगहा थाना क्षेत्र का है। युवकी तलाश में जुटी पुलिस की जांच में सामने आया मामला। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी कर युवक को उसके स्वजन को सिपुर्द कर दिया गया।
डीहघाट निवासी गुड्डी देवी ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनका बेटा सत्यम लापता है और उसका अपहरण कर फिरौती मांगी जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने सत्यम को बरामद कर लिया।
पूछताछ में उसने बताया कि 29 मार्च 2026 को वह अपने गांव के प्रहलाद यादव के साथ हाटा, गगहा क्षेत्र गया था, जहां दोनों ने शराब का सेवन किया। नशे की हालत में वह अकेले ही एक ट्रक पर सवार होकर भटनी पहुंच गया। भटनी में ट्रक से उतरने के बाद वह वहीं सो गया।
होश आने पर उसने एक राहगीर का फोन लेकर अपनी बहन से संपर्क किया और घर लौटने की व्यवस्था की। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि जांच में स्पष्ट हुआ है कि युवक के साथ कोई आपराधिक घटना नहीं हुई थी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages