<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, March 31, 2026

हर जनपद में तैनात होंगे ‘मुख्यमंत्री फेलो’, वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में एक उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश की ‘वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था’ के लक्ष्य को तेजी देने के लिए प्रत्येक जनपद में ‘मुख्यमंत्री फेलो’ की तैनाती के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला स्तर पर आर्थिक विकास को साक्ष्य-आधारित (Evidence-Based) और परिणामोन्मुख बनाया जाए। इसके साथ ही जिला ओटीडी (वन ट्रिलियन डॉलर) सेल की आर्थिक और डेटा विश्लेषण क्षमता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जनपद में दो विशेषज्ञों—एक आर्थिक विकास विशेषज्ञ और एक डेटा विश्लेषक—को ‘ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो’ के रूप में नियुक्त किया जाए। इन विशेषज्ञों के माध्यम से स्थानीय संसाधनों, निवेश के अवसरों और आर्थिक संभावनाओं का गहन एवं साक्ष्य-आधारित विश्लेषण कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल जनपद-स्तरीय विकास रणनीतियों के निर्माण में सहायक होगी और जिला ओटीडी सेल को अधिक प्रभावी बनाएगी।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि ‘ओटीडी मुख्यमंत्री फेलो’ द्वारा जनपद स्तर पर संचालित आर्थिक गतिविधियों की मासिक प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन डैशबोर्ड पर अपलोड की जाए। साथ ही प्रमुख सचिव/सचिव स्तर पर त्रैमासिक समीक्षा बैठक के माध्यम से प्रगति का मूल्यांकन और प्रस्तुतीकरण सुनिश्चित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्थानीय आंकड़ों के विश्लेषण के आधार पर विकास की प्रवृत्तियों की पहचान की जाए, जिससे निवेश को बढ़ावा मिले, रोजगार के नए अवसर सृजित हों और प्रदेश के समग्र आर्थिक विकास को नई गति मिल सके।

https://www.facebook.com/share/v/1JUKHkdgYm/

वीडियो देखने के लिए दिये लिंक को क्लिक कर ओपन करें ☝️

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages