आगरा। अग्निवीर भर्ती के दौरान सेना के अलावा पुलिस ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत शहर को तीन सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक एसीपी को दी गयी है। सेना भर्ती के दौरान शहर और देहात के थानों से 180 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गयी है।
- कैंट से रोहता नहर तक का क्षेत्र सेक्टर एक में रखा गया है
अग्निवीर भर्ती में आने वाले अभ्यर्थियों और शहर के लोगों की सुविधा को देखते हुए शहर को तीन सेक्टर में बांटा गया है। कैंट से रोहता नहर तक का क्षेत्र सेक्टर एक में रखा गया है। नंद टाकीज चौराहे से विशाल आइसक्रीम पार्लर तक के क्षेत्र को सेक्टर दो में रखा गया है। जबकि भगवान टाकीज चौराहे से रोहता नहर तक का क्षेत्र सेक्टर तीन में रखा गया है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्रत्येक सेक्टर की जिम्मेदारी एक एसीपी को दी गयी है। तीनों सेक्टर में 180 पुलिसकर्मियाें की ड्यूटी दो शिफ्ट में लगाई गयी है। हर शिफ्ट में 90 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
No comments:
Post a Comment