<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

हाईस्कूल में 94.80% अंक हासिल कर दिक्षान्त नवीन ने बढ़ाया बस्ती का मान, आईएएस बनने का सपना

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। जनपद के लिए गर्व का विषय है कि दिक्षान्त नवीन ने काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस की हाईस्कूल परीक्षा में 94.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उत्कृष्ट सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है।

दिक्षान्त, बस्ती विकास समिति के संस्थापक राहुल श्रीवास्तव के भतीजे तथा उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के निवर्तमान सदस्य डॉ. नवीन श्रीवास्तव के पुत्र हैं। वे सेंट बेसिल्स स्कूल के मेधावी छात्र हैं और शुरू से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहे हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। दिक्षान्त ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपने कठिन परिश्रम को दिया है।

दिक्षान्त का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाकर देश और समाज की सेवा करना है। उनकी इस सफलता ने जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages