<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

पुलिस लाइन बस्ती में सेवानिवृत्त कर्मियों को भावभीनी विदाई

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


बस्ती। पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले चार अधिकारी/कर्मचारियों के सम्मान में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मियों ने उ0नि0 ना0पु0 शारदा प्रसाद, थाना लालगंज, जनपद बस्ती, हे0कां0 ना0पु0 राजेश कुमार सिंह, पुलिस लाइन बस्ती, हे0कां0 चालक राम नगीना सिंह, परिवहन शाखा, जनपद बस्ती, अनुचर रमेश पाण्डेय, पुलिस लाइन बस्ती ने पूरे सेवा काल में निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ कार्य करते हुए विभाग की गरिमा को बढ़ाया है। उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सेवानिवृत्त कर्मियों के स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages