<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पर भारत भवन भोपाल में 8 मई से तीन दिवसीय मीडिया महाकुंभ

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


भोपाल। हिंदी पत्रकारिता के द्विशताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय और वीर भारत न्यास की संयुक्त पहल पर ‘प्रणाम! उदंत मार्तण्ड’ शीर्षक से तीन दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया महाकुंभ 8, 9 और 10 मई 2026 को भारत भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 8 मई को प्रातः 10रू30 बजे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त उदय माहूरकर विषय प्रवर्तन करेंगे, जबकि अध्यक्षता आचार्य मिथिलेशनंदिनी शरण (अयोध्या) करेंगे। इस तीन दिवसीय मीडिया महाकुंभ में देश के 9 राज्यों से 60 से अधिक पत्रकार, संपादक, लेखक, एंकर, शिक्षाविद् और मीडिया विशेषज्ञ भाग लेंगे।

विभिन्न सत्रों में हरिवंश, जे. साईं दीपक, जे. नंदकुमार, नगमा सहर, सईद अंसारी, उदय सिन्हा, अमिताभ अग्निहोत्री, जयंती रंगनाथन, डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, प्रो. कृपाशंकर चौबे, प्रो. सोमा बंदोपाध्याय, विकास मिश्र, प्रफुल्ल केतकर, प्रत्यूष रंजन, राशिद किदवई, शैलेश पाण्डेय, हितेश शंकर सहित कई प्रमुख हस्तियां सहभागिता करेंगी। ‘गुल्लक’ के लेखक दुर्गेश सिंह भी इसमें शामिल होंगे।

चर्चा सत्रों में डिजिटल युग में टीवी पत्रकारिता, भारतीय पत्रकारिता का वैचारिक आधार, वैश्वीकरण के बाद मीडिया की भूमिका, नए भारत का निर्माण और भारतीय भाषाओं की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विमर्श होगा। साथ ही 200 वर्षों की पत्रकारिता यात्रा पर आधारित समाचार पत्रों की प्रदर्शनी और देश के आठ वरिष्ठ कार्टूनिस्टों द्वारा लाइव कार्टून शो भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।

विश्वविद्यालय के कुलगुरु विजयमनोहर तिवारी ने बताया कि यह राष्ट्रीय संविमर्श हिंदी पत्रकारिता के मूल्यों, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर गंभीर चर्चा का मंच बनेगा। आयोजन में भारत भवन, दत्तोपंत ठेंगड़ी शोध संस्थान और मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का सहयोग रहेगा।

- दो पुस्तकों का होगा लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ‘माखन के लाल’ और ‘कार्टून कथा’ पुस्तकों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही विश्वविद्यालय के प्रायोगिक अखबार ‘विकल्प’, ‘पहल’ और ‘अभ्युदय’ के विशेषांकों का विमोचन तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया विद्यार्थियों द्वारा निर्मित तीन डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

- सांस्कृतिक संध्या और विशेष सत्र

कार्यक्रम के दौरान प्रतिदिन शाम 7 बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। ‘उतिष्ठ भारत’, ‘नए भारत का निर्माण’ और ‘स्वाभिमानी भारत’ जैसे विषयों पर विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें देश के प्रतिष्ठित वक्ता अपने विचार रखेंगे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages