<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, April 30, 2026

जनगणना-2027 को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई, स्कूली बच्चों ने संभाली कमान




संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश के निर्देशन में जनपद के हीरालाल इंटर कॉलेज के स्काउट्स-गाइड्स, एनसीसी के बच्चों एवं अन्य स्कूली छात्रों द्वारा राष्ट्रीय जनगणना जागरूकता अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता रैली निकाली गई।

जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, मुख्य आयुक्त भारत स्काउट गाइड संत कबीर नगर एवं जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव की उपस्थिति में हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट्स-गाइड्स, प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा, उदयभान सिंह एवं मुकेश कुमार के नेतृत्व में खलीलाबाद की सड़कों पर रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया गया।

रैली को जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान स्काउट-गाइड टीम, एनसीसी के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में शामिल रहे।

रैली के माध्यम से लोगों को भारत की जनगणना-2027 के महत्व एवं विभिन्न चरणों की जानकारी दी गई। नागरिकों को बताया गया कि निर्धारित अवधि में प्रत्येक व्यक्ति की जनगणना सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।

जनगणना कार्यक्रम के तहत स्व-गणना की तिथि 07 मई 2026 से 21 मई 2026 तक निर्धारित की गई है, जिसे आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in/⁠� के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। इसके बाद प्रथम चरण के अंतर्गत 22 मई से 20 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं गणना तथा द्वितीय चरण में 09 से 28 फरवरी 2027 तक जनसंख्या एवं जाति आधारित गणना कराई जाएगी।

अपर जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग कर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages